डीग: डीग जिला न्यायालय ने नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को सुनाई 10 वर्ष की कठोर कारावास और ₹65 हजार का अर्थदंड
Deeg, Bharatpur | Apr 30, 2026 नाबालिग बच्चियों की सुरक्षा और पोक्सो (POCSO) कानून की गंभीरता को रेखांकित करते हुए जिला एवं सेशन न्यायाधीश हेमराज गौड़ ने एक ऐतिहासिक निर्णय सुनाया है। न्यायालय ने करीब 17 वर्षीय नाबालिग के साथ हुए बलात्कार के मामले में अभियुक्त राजकुमार (निवासी रारह) को दोषी करार देते हुए 10 वर्ष के कठोर कारावास और 65,000 रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है।