गुरारू: शहीद सुखेन्द्र प्रसाद की प्रतिमा तोड़े जाने के विरोध में गुरारू बाजार में जनाक्रोश प्रदर्शन
Guraru, Gaya | May 11, 2026 अखिल हिन्द फॉरवर्ड ब्लॉक (क्रांतिकारी) एवं किसान मजदूर मोर्चा (मगध) के बैनर तले सोमवार दोपहर दो बजे गुरारू बाजार में अमर शहीद कामरेड सुखेंद्र प्रसाद की प्रतिमा तोड़े जाने के विरोध में जनाक्रोश प्रदर्शन किया गया। नेताओं ने कहा कि 8 मई को गुरारू रेलवे परिसर में स्थापित शहीद सुखेंद्र प्रसाद की प्रतिमा को तोड़कर हटाया गया, जिसकी संगठन कड़ी निंदा करता है।