धनोरा: पीएम आवास योजना में बड़ा घोटाला! जांच में जमीन से गायब मिले 4 मकान
Dhanora, Seoni | Jun 3, 2026 जिले की धनोरा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत सलेमा में प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़ी अनियमितता का मामला सामने आया है। ग्रामीणों की शिकायत के बाद जिला पंचायत सिवनी की जांच टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की, जिसमें चौंकाने वाला खुलासा हुआ।ग्रामीणों के अनुसार ग्राम पंचायत सलेमा में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कुल 80 आवास स्वीकृत किए गए थे।