गढ़बोर: चारभुजा के टाडावाड़ा गुजरान गांव में चोरों का आतंक, लाखों की चोरी, CCTV में दिखे धारदार हथियारबंद चोर
चारभुजा के टाडावाड़ा गुजरान गांव में चोरों का आतंक: लाखों की चोरी, CCTV में दिखे धारदार हथियारबंद चोर। चारभुजा क्षेत्र के टाडावाड़ा गुजरान गांव में चोरों ने बीती रात जमकर आतंक मचाया. एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए चोरों ने लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और बड़ी संख्या में नकदी चुरा ली. चोरी की यह पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।