गढ़बोर: चारभुजा थाना इलाके में चोरों का आतंक, थूरावड में चोरों ने मंदिर को बनाया निशाना
चारभुजा थाना इलाके में चोरों का आतंक, थूरावड में चोरों ने मंदिर को बनाया निशाना। राजसमंद जिले के चारभुजा थाना क्षेत्र में चोरों ने अपना आतंक फैला रखा है, आए दिन हो रही चोरी की वारदातों से ग्रामीणों में जबरदस्त आक्रोश है। चोर कभी स्कूलों को निशाना बना रहे हैं, तो कभी मंदिरों और घरों में सेंध लगा रहे हैं।