गढ़बोर: चारभुजा-देसूरी नाल में फिर हुआ भीषण सड़क हादसा, पंजाब मोड़ पर ट्रक पलटा, आवागमन ठप, दो घायल
चारभुजा-देसूरी नाल में फिर हुआ भीषण सड़क हादसा: पंजाब मोड़ पर ट्रक पलटा, आवागमन ठप, दो घायल। चारभुजा-देसूरी नाल में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर देसूरी नाल के पंजाब मोड़ पर एक ट्रक पलट गया, जिससे सड़क पर आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया। हादसे के बाद सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।