भीलवाड़ा: दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की पहल: विधायक कोठारी ने शेष 7 लाभार्थियों को स्कूटी वितरित की
समाज के दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सराहनीय पहल के तहत बसंत विहार कांचीपुरम स्थित विधायक कार्यालय पर शेष रहे 7 पात्र दिव्यांगजनों को स्कूटीयाँ वितरित की गईं।यह कार्यक्रम भीलवाड़ा विधायक अशोक कुमार कोठारी के सानिध्य में किया गया।