बिंदकी: बिंदकी निवासी स्वर्णिमा सिंह 'सुंदर' बनीं अंतर्राष्ट्रीय व्यापार स्टार्टअप संघ की प्रदेश सचिव, किया गया स्वागत
फतेहपुर जनपद के बिंदकी के महरहा रोड जगदीश धाम स्थित शौर्य किड्स प्ले स्कूल की प्रबंधक स्वर्णिमा सिंह 'सुंदर' को अंतर्राष्ट्रीय व्यापार स्टार्ट एवं उद्यमी संघ का प्रदेश सचिव बनाया गया है। इस मौके पर बुधवार को दिन में 11:30 बजे स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद बिंदकी की चेयरमैन राधा साहू सहित तमाम लोगों ने स्वर्णिमा सिंह सुंदर का स्वागत किया।