बांसवाड़ा: जिला कलेक्टर ने धामनिया डंपिंग यार्ड का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएं सुधारने के दिए निर्देश
बांसवाड़ा।जिला कलेक्टर डॉक्टर इन्द्रजीत यादव ने सोमवार को धामनिया स्थित डंपिंग यार्ड का औचक निरीक्षण कर वहां चल रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों से जानकारी लेकर कार्य में सुधार लाने और व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए।कलेक्टर ने एमआरएफ सेंटर से नियमित कचरे का संग्रहण कर उसका समय पर निस्तारण सुनिश्चित किया।