जांजगीर: जांजगीर-चांपा पुलिस को मिले 10 नए डायल 112 और हाईवे पेट्रोलिंग वाहन
छत्तीसगढ़ पुलिस के अंतर्गत जांजगीर-चांपा जिला पुलिस को कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने एवं आमजन को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने हेतु 10 नए डायल 112 वाहन तथा 1 हाईवे पेट्रोलिंग वाहन आबंटित किए गए हैं। डायल 112 नवीन वाहनों को कलेक्टर जन्मेजय महोबे, SP विजय कुमार पाण्डेय सहित जनप्रतिनिधियों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय जांजगीर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।