शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रभात ध्यानी की प्रतिक्रिया
रिपोर्टर अरबाज़ खान
स्थान रामनगर नैनीताल
रामनगर, 25 जुलाई 2026।�केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष प्रभात ध्यानी ने प्रतिक्रिया देते हुए इसे छात्र-नौजवानों के लंबे लोकतांत्रिक आंदोलन की जीत बताया है।
प्रभात ध्यानी ने कहा कि यह इस्तीफा उन हजारों छात्र-युवाओं के संघर्ष, धैर्य और लोकतांत्रिक आंदोलन का परिणाम है, जिन्होंने सत्य, अहिंसा और सत्याग्रह के मार्ग पर चलते हुए अपनी आवाज बुलंद की। उन्होंने कहा कि यह संदेश है कि लोकतंत्र में जनता की आवाज को लंबे समय तक दबाया नहीं जा सकता।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को यह समझना चाहिए कि देश केवल “मन की बात” से नहीं, बल्कि “जन की बात” से चलता है। भारत महात्मा गांधी का देश है, जिसने पूरी दुनिया को सत्य, अहिंसा और सत्याग्रह का मार्ग दिखाया है। ऐसे में लोकतांत्रिक आंदोलनों का सम्मान किया जाना चाहिए।
प्रभात ध्यानी ने आरोप लगाया कि आंदोलन के दौरान केंद्र और विभिन्न राज्यों की भाजपा सरकारों ने आंदोलनकारियों तथा उनका समर्थन करने वाले लोगों के खिलाफ दमनात्मक कार्रवाई की और आंदोलन को दबाने के लिए हरसंभव प्रयास किए। इसके बावजूद छात्र-नौजवानों ने संयम बनाए रखा और शांतिपूर्ण तरीके से अपना आंदोलन जारी रखा।
उन्होंने कहा कि अंततः शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा। ध्यानी ने इस उपलब्धि के लिए देशभर के छात्र-युवाओं को बधाई देते हुए कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से चलाया गया संघर्ष अंततः सफल हुआ और यह देश के लोकतंत्र की मजबूती का भी प्रमाण है।
#PrabhatDhyani #DharmendraPradhan #EducationMinister #StudentProtest #YouthMovement #UttarakhandParivartanParty #Ramnagar #BreakingNews #PoliticalNews #IndiaNews #StudentPower #Democracy #Satyagraha #UttarakhandNews #CourageReports