अयोध्या में राम मंदिर के नए CEO जितेंद्र मिश्रा का मीडिया से नाराजगी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि लखनऊ और अयोध्या की मीडिया ने उनसे बाइट लेने का प्रयास किया था। इसी दौरान CEO जितेंद्र मिश्रा ने नाराजगी जताते हुए कहा, 'मैं तुम सबको पहचान रहा हूं, दोबारा आने नहीं दूंगा।' बयान के बाद मामला चर्चा में है।