बारा: जसरा-गौहनिया बाईपास पर मिली संदिग्ध बाइक, पुलिस जांच में जुटी, मालिक की तलाश जारी
Bara, Allahabad | Apr 25, 2026 जसरा-गौहनिया बाईपास पर आज शनिवार सुबह करीब 07:00 के आसपास एक मोटरसाइकिल संदिग्ध स्थिति में सड़क किनारे खड़ी मिली, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। काफी देर तक बाइक के पास कोई न पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की, लेकिन शुरुआती पड़ताल में कोई संदिग्ध वस्तु या स्पष्ट सुराग नहीं मिला। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।