बांधवगढ़: उमरिया: भीषण गर्मी का असर, तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार
12 मई मंगलवार समय 2 बजे जिले में गर्मी के तेवर लगातार तल्ख होते जा रहे हैं मंगलवार को उमरिया का अधिकतम तापमान 42 .1 सेल्सियस दर्ज किया गया है जिससे दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा गर्म हवाओं और चिलचिलाती धूप में आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है मौसम विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार पिछले कुछ दिनों से तापमान में लगातारबढ़ोतरी देखी जा रही है,