शेखपुरा: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर तीनमूहानी मोड़ पर उत्पाद विभाग की टीम के द्वारा चलाया गया वाहन जांच अभियान
आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन के द्वारा लगातार विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसके साथ ही चुनाव शांतिपूर्ण हो जिसको लेकर फ्लैग मार्च, वाहन जांच सहित फरार वारंटी को गिरफ्तार किया जा रहा है। इसी क्रम में उत्पाद विभाग के द्वारा तीनमूहानी मोड पर वाहन जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान किसी भी आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई।