शेखपुरा: कुंडा गांव में एक किसान के पुंज में लगी आग, किसान ने अग्निशमन विभाग पर लगाया आरोप
कुंडा गांव में एक किसान के पुंज में आग लग गई। घटना की सूचना अग्निशमन विभाग शेखपुरा का दिया गया। अग्निशमन विभाग के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए दो वाहन घटनास्थल पर पहुंची। जिसमें एक बड़ी वाहन और एक छोटी वाहन थी। लेकिन छोटी वाहन का पानी खत्म हो जाने के कारण आग नहीं बुझा सकी। जिससे सारा फसल जाकर राख हो गया। ग्रामीणों में आक्रोश देखा गया।