शेखपुरा: मंदना गांव में गेहूं की फसल में आग लगने से किसान को हुआ लाखों का नुकसान, फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर पाया काबू
शेखपुरा के मंदना गांव में गेहूं की फसल में आग लग गई, जो देखते ही देखते कई खेतों तक पहुंच गई। इसके बाद ग्रामीणों ने आग बुझाने के लिए काफी मशक़्क़त की लेकिन वह सफल नहीं हो सके। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक़्क़त के बाद आग पर काबू पा लिया है।