शेखपुरा: जिले के कई मतदान केन्द्रों सहित अन्य जगहों का सामान्य आब्जर्वर सीएन श्रीधरण के द्वारा किया गया निरीक्षण
नवादा संसदीय क्षेत्र के लिए सामान्य ऑब्जर्वर सी एन श्रीधरण के द्वारा निर्वाचन कार्य हेतु जिला प्रशासन द्वारा की गई कई तैयारियां का निरीक्षण किया गया। उनके निरीक्षण के समय जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी शेखपुरा एवं पुलिस अधीक्षक उपस्थित रहे। उनके द्वारा आगे के लिए भी आवश्यक तैयारियों के संबंध में दिशा निर्देश दिया गया।