शेखपुरा: जानलेवा हमला करने के मामले में सिरारी थाना की पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार
सिरारी थाना की पुलिस ने रजौली गांव में छापेमारी करते हुए जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रजौली गांव निवासी जगदीश महतो के पुत्र हगलुआ महतो उर्फ सुनील महतो के रूप में किया गया है। छापेमारी का नेतृत्व पुलिस सब इंस्पेक्टर शिव शंकर कुमार के द्वारा किया गया। गिरफ्तार आरोपी को जेल भेजा गया।