शेखपुरा: टाउन थाने की पुलिस और सीआईएसएफ के जवानों ने पटेल चौक के समीप शराब, आर्म्स और अन्य आपत्तिजनक सामग्री को लेकर किया जांच
शेखपुरा टाउन थाने की पुलिस और सीआईएसएफ के जवानों ने पटेल चौक के समीप शराब, आर्म्स और अन्य आपत्तिजनक सामग्री के बरामदगी को लेकर वाहन जांच किया। इस दौरान पटेल चौक से शाहपुर मोड की ओर जाने वाले दर्जनों यात्री और निजी वाहनों की तलाशी ली गई। हालांकि पुलिस को कोई भी आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हो सकी।