हरसूद: जनपद पंचायत हरसूद के सभागृह में किया कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन
Harsud, Khandwa | Jun 20, 2026 प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण एवं मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार शनिवार को जनपद पंचायत हरसूद के सभागृह में मध्यान्ह भोजन स्व सहायता समूहों के मध्य कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 26 सहायता समूहों द्वारा मेनू अनुसार विभिन्न प्रकार के भोजन तैयार किए गए एवं सुव्यवस्थित तरीके से स्टार लगाकर प्रदर्शन किया गया।