सिवनी: सिवनी की अनुप्रिया ने बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता, राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होकर सिवनी जिले का नाम रोशन किया
Seoni, Seoni | Nov 8, 2024 बॉक्सिंग के प्रशिक्षक निकेश पद्माकर ने बताया है कि शिक्षा विभाग द्वारा जबलपुर में राज्य स्तरीय शालेय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें सिवनी की अनुप्रिया कौरव ने गोल्ड मेडल पाया है। श्री पद्माकर ने बताया है कि अनुप्रिया ने आक्रामक पंचों का प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया है। उनकी इस उपलब्धि से सिवनी जिलेवासियो में हर्ष व्याप्त है।