महसी: हरदी थाने की पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से देशी और कच्ची शराब के साथ दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार, की विधिक कार्रवाई
थानाध्यक्ष आलोक सिंह ने बताया कि दुलारे पुत्र भरोसे निवासी डीहा को 5 लीटर कच्ची तथा इंदल पुत्र सुकई निवासी औराही को 18 पाउच झूम देशी शराब के साथ उप निरीक्षक अर्जुन कुमार, संदीप कुमार, कांस्टेबल उपेंद्र यादव,प्रदीप पासवान, आशीष कुमार यादव, रवींद्र कुमार, हिमांशु मिश्रा ने गिरफ्तार किया। गिरफ्तार कारोबारियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया।