कैराना: कैराना पुलिस ने चेकिंग के दौरान भूरा गांव निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार किया, तमंचा व करतूस बरामद
Kairana, Shamli | Jun 13, 2026 कैराना कोतवाली पर तैनात उप निरीक्षक यशपाल सिंह सोम टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक को पकड़ लिया, जिसके कब्जे से एक अवैध तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में अपना नाम याकूब निवासी गांव भूरा बताया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।