बज्जू: बज्जु के चक 24 GSD में बिजली के तार गिरने से लगी भीषण आग, दो गायों की मौत, लाखों का सामान जलकर हुआ राख
Bajju, Bikaner | May 18, 2026 बज्जू के चक 24 जीएसडी बिठनोक निवासी फतेह सिंह पुत्र बूलदान सिंह के घर में बिजली के तार गिरने से भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से घर में रखा करीब 50 हजार रुपये का सामान जलकर राख हो गया। वहीं हादसे में दो गायों की भी दर्दनाक मौत हो गई।ग्रामीणों के अनुसार आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते घर में रखा फ्रिज, कूलर, 10 क्विंटल ग्वार सहित अन्य घरेलू सामान जल गया