कन्नौज: जिले में मनरेगा से विकसित होंगे 100 खेल मैदान, रनिंग ट्रेक सहित मिलेंगी कई सुविधाएं: कलेक्ट्रेट बैठक में डीएम
जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट गांधी सभागार में यूविन पोर्टल, आयुष्मान, राशन वितरण, मनरेगा आदि के संबंध में बैठक आयोजित हुई। डीएम ने यूविन पोर्टल पर बच्चों के पंजीकरण के साथ वेक्सिनेशन से जुड़े निर्देश दिए साथ ही मनरेगा के तहत जिले में बनाए जा रहे 100 मैदान के कार्यों की समीक्षा की जिसमे रनिंग ट्रेक जरूर बनाने को कहा हैं।