कन्नौज: शिवाजी नगर मोहल्ले में कमरे के भीतर मिला 27 वर्षीय छात्रा का शव, पुलिस जांच में जुटी
कन्नौज कोतवाली क्षेत्र के शिवाजी नगर मोहल्ले में 27 वर्षीय छात्रा के शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर पहुंची सदर कोतवाली पुलिस जांच में जुटी हुई है। मृतिका का नाम गुड्डन बताया गया जो मूल रूप से उमर्दा क्षेत्र की रहने वाली है। शनिवार की शाम शव मिलने की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।