कन्नौज: समाज कल्याण विभाग के वृद्धाश्रम से 40 बुजुर्गों को लेकर बस चित्रकूट धाम तीर्थ यात्रा के लिए रवाना, डीएम ने दिखाई झंडी
कन्नौज जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल एवं मुख्य विकास अधिकारी श्री राम कृपाल चौधरी ने संयुक्त रूप से पुलिस लाइन स्थित समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित वृद्वाश्रम में निवासरत 40 वृद्वजनों को चित्रकूट धाम की तीर्थ यात्रा हेतु बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शनिवार दोपहर डीएम ने बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा के लिए रवाना किया गया है।