डीग: डीग में अवैध खनन, साइबर ठगी व नशे पर सख्ती, 'ऑपरेशन पृथ्वी' शुरू, एसपी कांबले शरण गोपीनाथ का इंटरव्यू
जिला पुलिस अधीक्षक कांबले शरण गोपीनाथ ने पदभार संभालने के करीब 15 दिन बाद गुरुवार को मीडिया से बातचीत में जिले की कानून-व्यवस्था, चुनौतियों और पुलिस की कार्ययोजना पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पुलिस का मुख्य उद्देश्य “आमजन में विश्वास और अपराधियों में भय” कायम करना है।