सुल्तानपुर: अयोध्या-प्रयागराज मार्ग पर टाटिया नगर पुल का स्लैब टूटा, वन वे हुआ ट्रैफिक
अयोध्या से प्रयागराज जाने वाली नेशनल हाइवे संख्या-330 स्थित गोसाईगंज थाना क्षेत्र में टाटिया नगर के पास बने गोमती पुल का स्लैब फिर से टूटने से आवागमन बाधित हो गया है जिससे शहर में जाम की समस्या बन गई है। अभी चार दिन पहले स्लैब की मरम्मत का कार्य कार्यदायी संस्था द्वारा किया गया था। आपको बता दें, इस पुल का स्लैब 15 महीने में 6 बार और दस दिनों में दो बार टूट चुका है।