उन्नाव: कालिकामऊ गांव निवासी किसान की जमीन पर दबंगों ने किया अवैध खनन, पीड़ित किसान ने डीएम से की शिकायत
Unnao, Unnao | Jun 19, 2026 उन्नाव के गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र में एक किसान ने दबंगों पर उसके खेत से जबरन मिट्टी खोदकर बेचने का आरोप लगाया है। पीड़ित किसान रिंकू ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर इस मामले में कार्रवाई की मांग की है। उसका कहना है कि बिना सूचना के जेसीबी और डंपर लगाकर उसकी करीब सात बीघा जमीन से कई फीट गहरी मिट्टी निकाल ली गई।