फिरोज़ाबाद: फिरोजाबाद में गांव-गांव सुरक्षा की नई चौकसी, 1153 ग्राम सुरक्षा समितियाँ सक्रिय, चला विशेष अभियान
उत्तर प्रदेश पुलिस की "Zero Tolerance नीति" के तहत जनपद फिरोजाबाद में अपराधों पर नियंत्रण और ग्रामीण सुरक्षा को सशक्त बनाने हेतु ग्राम सुरक्षा समिति का नवाचारपूर्ण पुनर्गठन किया गया है। कुल 1153 समितियाँ गठित की गई हैं — शहरी क्षेत्र में 563 व देहात में 600, जो सूचना तंत्र मजबूत करने के साथ आमजन को पुलिस के साथ जोड़ेंगी।