जबलपुर: कैंट संजय गांधी नगर से 22 मई से लापता युवक का शव मिला, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
22 मई से लापता कैंट संजय गांधी नगर निवासी साहिल नामक युवक की रेलवे ट्रैक पर लाश मिली है। बीती शाम को घमापुर थाना पुलिस ने परिजनों को इस संबंध में सूचना दी। लेकिन जब परिजन थाने पहुंचे तो पता चला कि युवक के शव को पुलिस ने अज्ञात मानते हुए दफन कर दिया था। जिसके बाद परिजन आक्रोशित हो गए। उनका कहना था कि जब उनके द्वारा गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी, तो पुलिस ने शव को