फुलवरिया: रामपुर कला गांव में महिला के परिवार को जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज, जांच शुरू
फुलवरिया थाना क्षेत्र के रामपुर कला गांव में एक महिला के घर पर करीब दर्जनों लोगों द्वारा हंगामा करने जान से मारने की धमकी देने और पांच बोरा गेहूं उठा ले जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पीड़ित परिवार भय और दहशत में है। मामले को लेकर पीड़ित महिला अनिल सिंह की पत्नी आरती देवी ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।