बरेली: खेत पर कब्जे की जंग! किसान ने SSP बरेली से लगाई गुहार, दरोगा पर धमकाने का आरोप
बरेली के नवाबगंज तहसील क्षेत्र के ग्राम धौरेरा निवासी किसान सुरेश चन्द्र ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर अपनी कृषि भूमि पर कब्जे की कोशिश और पुलिस उत्पीड़न का आरोप लगाया है। किसान का कहना है कि गांव के बनवारी लाल मौर्य ने लेखपाल और कानूनगो की मिलीभगत से उसकी जमीन पर जबरन मेड़ डाल दी है और अब पक्की तूदाबंदी कर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। शिकायत