बज्जू: बज्जू के राववाला में ईद का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया, कांग्रेस नेता श्याम सिंह भाटी ने मिलकर बधाई दी
Bajju, Bikaner | May 28, 2026 बज्जू के राववाला गांव में ईद का पर्व आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के साथ हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर हिंदू भाइयों ने मुस्लिम भाइयों को मिठाई खिलाकर ईद की शुभकामनाएं दीं और गले मिलकर भाईचारे का संदेश दिया।श्याम सिंह भाटी ने कहा कि सभी धर्म हमें प्रेम, सद्भाव और एकता का संदेश देते हैं तथा समाज में आपसी मेलजोल और भाईचारे को मजबूत करते हैं।