बक्सर: बक्सर नगर के गोला बाजार की किराना दुकान में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, 30 लाख का सामान जलकर राख
Buxar, Buxar | Jun 3, 2026 बक्सर नगर थाना क्षेत्र के गोला बाजार में मंगलवार देर रात्रि में भोलाराम-अग्निवेश कुमार केसरी की किराना दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते लपटों ने पूरी दुकान को घेर लिया। धुआं और आग देख बाजार में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने फौरन फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकल की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।