बोलबा: बोलबा प्रखंड मुख्यालय में बख्तर साय मुंडल सिंह शहादत दिवस मनाया गया, थाना प्रभारी सहित कई लोग हुए शामिल
Bolba, Simdega | Apr 4, 2026 बोलबा प्रखंड मुख्यालय में शनिवार को 1:00 बख्तर साय मुंडल सिंह शहादत दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम दोनों महापुरुषों के प्रतिमा पर थाना प्रभारी सहित कई लोगों ने माल्यार्पण करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया। मौके पर रौतिया समाज के लोगों ने भी श्रद्धांजलि दी ।इस दौरान भाजपा के मंडल अध्यक्ष अजय जायसवाल सहित कई लोगों उपस्थित रहे।