धमदाहा: बी कोठी धमदाहा मुख्य सड़क पर चंदरही पुल पर सड़क दुर्घटना में एक बाइक पर सवार तीन युवक हुए घायल।
बी कोठी धमदाहा मुख्य सड़क पर चंदरही पुल पर सड़क दुर्घटना में एक बाइक पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए,घायलों में नंदग्राम निवासी सरवन कुमार,आशीष एवम चंद रही निवासी छोटू शामिल है,तीनो को इलाज हेतु अनुमंडलीय अस्पताल धमदाहा में भर्ती करवाया गया है जहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है,घटना का कारण पुल पर तीव्र मोड़ बताया जा रहा है