धमदाहा: प्रा वि गमराहा मुसहरी के शिक्षक मो मोदस्सर ईमाम का मेज पर पैर रख ग्रामीण से बहस करने का विडियो वायरल विभाग जांच मे जुटा
विद्यालय शिक्षक के द्वारा स्कूल संचालन अवधि में विद्यालय में कुर्सी पर बैठ अपने पैर को मेज पर रखकर आराम फरमाने का वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हुआ है वायरल वीडियो में शिक्षक विद्यालय में उपस्थित तो है परन्तु पठन पाठन से इतर आराम फरमा रहे है जिसको लेकर स्थस्नीय लोगों ने विद्यालय शिक्षक का वीडियो बनाकर वायरल किया है,शिक्षा विभाग मामले की जांच में जुट गया है।