रामगढ़: रामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हत्या के प्रयास के मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार, मामूली झगड़े में किया था पेट पर वार
Ramgarh, Alwar | Apr 29, 2026 रामगढ़ क्षेत्र में पुलिस ने मंगलवार को बड़ी सफलता हासिल करते हुए हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान ओमप्रकाश पुत्र मौजीराम, निवासी बरखंडी चौक, रामगढ़ के रूप में हुई है। बुधवार को दोपहर 12 बजे आरोपी को रामगढ न्यायालय में पेश किया गया।