पिपरिया। इन दिनों पिपरिया शहर में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे है । पुराना बस स्टैंड के बाद नए बस स्टैंड पर पैसे नहीं देने पर होटल संचालक कमलेश साहू के साथ छोटू लोधी एवं ब्रजेश गोस्वामी ने जमकर मारपीट कर दी जिसकी शिकायत फरियादी कमलेश साहू ने मंगलवारा थाना पहुंचा दर्ज कराई है।