गरखा: गरखा के कसीना गांव में एक घर से लाखों का सामान चोरी
Garkha, Saran | May 11, 2026 गरखा थाना क्षेत्र के कसीना गांव में रविवार की रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपए मूल्य की संपत्ति चोरी कर ली। घटना उस समय हुई जब परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे । चोरों ने घर में घुसकर नगद रुपए सोने चांदी के गहने समेत अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच कर जांच में जुट गई है।