सदर: दुर्गाकुंड स्थित धर्मसंघ में 1100 बटुकों का सामूहिक यज्ञोपवीत, गूंजे वैदिक मंत्र
Sadar, Varanasi | Apr 20, 2026 श्रीधर्मसंघ मणि मंदिर में अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर सोमवार को भव्य सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार का आयोजन हुआ, जिसमें एक साथ 1100 बटुकों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञोपवीत धारण किया। धर्मसंघ पीठाधीश्वर स्वामी शंकरदेव चैतन्य ब्रह्मचारी जी महाराज के सानिध्य में संपन्न इस आयोजन में प्रातःकाल से ही विधि-विधान शुरू हो गए थे।