बहेड़ी: गौ रक्षार्थ धर्मयुद्ध यात्रा के तहत जगद गुरु शंकराचार्य अविमुक्तेशवरानंद सरस्वती बहेड़ी के केशव पुरम पहुंचे
जगद गुरु शंकराचार्य अविमुक्तेशवरानंद सरस्वती गौ भक्तों को गाय की रक्षा के लिए प्रेरित करने और गाय को राष्ट्मता का दर्जा दिलाने को उत्तरप्रदेश की सभी 403 विधानसभा में गौ रक्षार्थ धर्म युद्ध यात्रा को कर रहे हैं बीती तीन मई से आगामी 24 जुलाई तक यानी 81 दिन चलने वाली इस यात्रा के तहत शंकराचार्य आज 29 जून को सुबह करीब 9 बजे बहेड़ी के मोहल्ला केशव पुरम पहुंचे।