मरवाही: पेंड्रा और मरवाही थाना क्षेत्रों में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के दो अलग-अलग मामले दर्ज
पेंड्रा और मरवाही थाना क्षेत्रों में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। इन दोनों मामलों में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है।सोमवार दोपहर 12 बजे पुलिस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दोनों ही मामलों की पीड़िताओ ने अपने साथ हुए अन्याय के खिलाफ संबंधित थानों में शिकायत दर्ज कराई है।