बैतूल नगर: भैंसदेही में खौफनाक हमला: फसल के पैसे मांगने पर 25-30 लोगों ने युवक को बेरहमी से पीटा, हालत गंभीर
भैंसदेही से एक बेहद चौंकाने वाली और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला देखने को मिला। मंगलवार शाम करीब 7 बजे, मदरसे के पास 21 वर्षीय युवक शिवम बाथरी पर 25 से 30 लोगों ने मिलकर जानलेवा हमला कर दिया। शिवम, जो कि एक किसान का बेटा है, अपनी मेहनत की फसल के पैसे लेने के लिए गया था।