औरैया: ग्राम भौनकपुर में खेत में मिला नवजात का शव, मुंह में ठुसा था कपड़ा, हत्या की आशंका, पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजा
औरैया जनपद के भौनकपुर गांव में शुक्रवार सुबह 5 बजे एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक नवजात शिशु का शव खेत में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शिशु के मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था, जिससे उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। यह घटना गांव के बाहर स्थित संदीप पुत्र विजय करन के खेत की है। संदीप अपनी पत्नी निशा के साथ सुबह करीब पांच बजे गेहूं की कटाई करन