दुर्गावती: महमूदगंज बाजार के पास NH-19 पर डस्टर कार से 340 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
दुर्गावती थाना क्षेत्र अंतर्गत महमूदगंज बाजार के पास NH-19 पर एक डस्टर कार से 340 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक धंधेबाज को दुर्गावती पुलिस ने गिरफ्तार कर मेडिकल जांच के बाद बुधवार की शाम 5 बजे भभुआ जेल भेजा है। गिरफ्तार धंधेबाज दीपक कुमार पिता जोखन सिंह ग्राम छोटकी कुल्हड़िया थाना मोहनिया जिला कैमूर का निवासी है।