कुम्भराज: जिले में पुलिस का सेफ क्लिक 2026 जागरूकता अभियान जारी, सभी थाना क्षेत्र में अस्पताल सार्वजनिक स्थान पर जागरूक किया
Kumbhraj, Guna | Jun 29, 2026 गुना एसपी हितिका वासल के निर्देशन में जिले में 24 जून से 8 जुलाई तक साइबर सुरक्षा के लिए सैफ क्लिक 2026 अभियान जारी है। 29 जून को जिले के सभी थाना क्षेत्र में पुलिस टीमों ने अस्पताल सामुदायिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जनसेवा केंद्र सार्वजनिक स्थानों पर लोगों को साइबर ठगी फर्जी निवेश योजनाएं डिजिटल फ्रॉड पासवर्ड एटीएम यूपीआई की सुरक्षा बचाव की जानकारी दी।